फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से दिल्ली जाते समय रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

विज्ञापन
रक्तदाता सतीश और उनकी पत्नी पूनम रूहील को सम्मानित करते हम और आप सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्य। व
विज्ञापन
रक्तदान करने का ऐसा जुनून कि हिसार से दिल्ली जा रहा परिवार रोहतक में ही रुक गया। रक्तदाता सतीश ने बताया कि वह परिवार के साथ हिसार से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान योग शिक्षक पारुल दहिया के माध्यम से पता लगा कि रोहतक में एक मरीज को बी निगेटिव रक्त की जरूरत है। इसके बाद वह रोहतक पहुंचे और उन्होंने अपनी समाजसेवी पत्नी पूनम रूहील के साथ रक्तदान करके मरीज की जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं रक्तवीर आशीष दहिया और मोहित रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए तुरंत ब्लड बैंक पहुंचे। इस मौके पर हम ओर आप सोशल वेलफेयर सोसायटी के मेंबर जगत सिंह गिल व विकास मिश्रा की ओर से दोनों रक्तवीरों को सोसायटी का प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। योग शिक्षिका पारुल दहिया ने कहा कि ऐसे रक्तदाता को हम सभी सैल्यूट करते हैं। जो किसी और काम से दिल्ली जाते हुए रोहतक में रक्तदान करके दूसरे को जीवनदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें