हाउस की बैठक में एक महिला पार्षद सुमन ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि 20-20 लाख रुपये लिए गए हैं। दूसरी महिला पार्षद दीपिका व उसके पति ने कहा कि यह सीधा उनपर आरोप लगाया जा रहा है। सबूत देकर आरोप साबित करें या माफी मांगे। चेयरमैन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, मुझे नहीं पता ये दोनों के बीच क्या विवाद हुआ है। आरोपों को छोड़कर विकास कार्यों पर मंथन करें। पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा
चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के बीच बहस के बाद पार्षद जयदेव व अमित रांगी के बीच बहस हो गई। जयदेव ने कहा कि महिला चेयरमैन मंजू हुड्डा के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी। वाइस चेयरमैन अनिल कुमार माफी मांगे। अनिल ने कहा कि चेयरमैन ने भी एक जनप्रतिनिधि को बाहर जाने के लिए कहा है। अनिल के बहस में पार्षद अमित रांगी व जयदेव के बीच बहस हो गई। रांगी बोले, जयदेव मारने की धमकी दी। किस तरह दूसरे पार्षदों ने मामला शांत करवाया।
बैठक में अनिल बात रखते समय पार्षद अमित रांगी, बंदर की कहानी सुनने लगे। चेयरमैन ने पूछ लिया, आप अप्रत्यक्ष तरीके से किसको बंदर कह रहे हैं। बीच में बोलने एक पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि चेयरमैन को नहीं। सीईओ बोले, मुझे कह रहे हैं। अगर ऐसा तो माफी मांगो, व्यक्तिगत टिप्पणी कर सकते। आप बैठक के शुरू में भी कह रहे थे कि सरकार तो बदलती रहती हैं। क्या आप धमकी दे रहे हैं। पार्षद बोले, मैं किसी को नहीं कह रहा था। बस कहानी सुनाई थी। फिर भी माफी मांगता हूं।