हत्यामामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
पाकस्मा निवासी रोहताश की गला दबाकर हत्या की गई थी। शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में आरोपी संदीप उर्फ टिंडा ने अटायल कसरेंटी रोड पर हत्या के बाद शव वहां फेंक दिया था। यह खुलासा बुधवार को आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि अटायल कसरेंटी रोड पर अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मौके से शव बरामद कर इसकी शनाख्त शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान पाकस्मा निवासी रोहताश के रूप में हुई थी। रोहताश के पिता जगदीश की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।