एमडीयू में ऑनलाइन ऑफलाइन परीक्षा की मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
एमडीयू में ऑनलाइन ऑफलाइन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक के बाद भी आश्वासन नहीं मिलने पर विद्यार्थी वहीं धरने पर बैठ गए। सुरक्षा की दृष्टि से कुलपति कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
एमडीयू के विद्यार्थी सोमवार को कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन केवल ऑफलाइन परीक्षा ना ले। इसे सभी विद्यार्थी लाभान्वित नहीं हो पाएंगे। विद्यालय में विद्यार्थी ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। इसलिए परीक्षा अभी ऑनलाइन ही की जाए। ऑनलाइन परीक्षा से दूर दराज के विद्यार्थी घर रह कर भी परीक्षा दे पाएंगे। इसे कोई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रोफ़ेसर गुलशन तनेजा, परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिंधु, डीन प्रो. नवरत्न, सुरक्षा प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अपनी मांगों पर अडिग रहे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि हमें 2 दिन का समय दीजिए, इस दौरान समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी ही कोई फैसला लेगी। विद्यार्थियों ने कहा कि इस बार विद्यार्थी को आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए। जब तक समाधान नहीं होता, विद्यार्थी यहीं धरने पर बैठे रहेंगे। इसके बाद सभी विद्यार्थी वीसी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इससे पूर्व इनसो व एबीवीपी इस मुद्दे को लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन किया।