हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा-गोहाना रोड पर चिड़ी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक ट्रक के चालक को हल्की चोटें आई, जिसे मुश्किल से खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लाखनमाजरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि चिड़ी गांव के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई है। एक ट्रक बहुअकबरपुर से लाखनमाजरा होते हुए गोहाना के रास्ते पानीपत जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक गोहाना से लाखनमाजरा की तरफ आ रहे थे।
चिड़ी गांव के पास संतुलन बिगड़ने से एक ट्रक सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को साइड करवाया और घायल चालक को सीएचसी लाखनमाजरा में दाखिल कराया। घायल को ज्यादा चोट नहीं आई है।