फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झांसा देकर तीन बार में निकाले एक लाख 4 हजार रुपये

Sun, 21 Jan 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने मदीना गिदरान गांव के युवक के खाते से तीन बार में ओटीपी पूछकर 1 लाख 4 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मदीना गिंदरान निवासी संजय ने दी शिकायत में बताया कि उसका अजायब गांव स्थित बैंक में खाता है। उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। चार जनवरी को एक युवक की कॉल आई और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। उसने विश्वास कर लिया। उसने कहा कि जो मोबाइल नंबर पर ओटीपी आए, वह बता दीजिए। तीन बार ओटीपी आया और उसने बता दिया। बाद में पता चला कि आरोपी ने तीन बार में उसके खाते से 1 लाख 4 हजार रुपये निकाले हैं। उसने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें