क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
जिला बार एसोसिएशन की तरफ से रोहतक में चार दिन चली 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता रोहतक के वकीलों की टीम ने जीत ली। फाइनल मैच में रोहतक ने सोहना को 47 रन से हराया। जयदेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट नरेेंद्र कौशिक ने बताया कि 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक ऑल हरियाणा वकील 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। रोहतक में हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को सेमीफाइनल मैच में सोहना ने सोनीपत की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि रोहतक ने गुरुग्राम को 61 रन से मात दी। फाइनल मैच रोहतक व सोहना के बीच खेला गया। रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए, जिसमें जगदीप हुड्डा ने 46, जबकि जयदेश ने 74 रन बनाए। मिनी दांगी ने 46 तो मनीष हुड्डा ने 34 रन की पारी खेली। सोहना की टीम 164 रन ही बना सकी। विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता को 51 हजार रुपये का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में जयदेश को मैन ऑफ द सीरीज, जगदीप हुड्डा को बेस्ट बेस्टमैन व राहुल दौलता को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस अवसर पर रोहतक बार के प्रधान प्रमोद दलाल, उप प्रधान अभिजीत बजाड़ एवं महासचिव दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान लोकेेंद्र फोगाट व दीपक कुंडू, आदित्य बंसल, शुभम मनचंदा, हरविंदर बड़क, सुनील शर्मा, संदीप सुहाग, संजीव बतरा, संजू, मनजीत हुड्डा, रोहित सुहाग, राजेश बल्हारा व कार्तिक धनखड़ भी मौजूद रहे।