फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायना गांव में पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर रोड पर मायना गांव के नजदीक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने लूट का प्रयास किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव बिसान निवासी रणधीर ने दी शिकायत में बताया कि वह दो साल से मायना गांव के पेट्रोल पंप पर नौकरी कर रहा है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। जब वह नोजल वापस मशीन में रखने लगा तो बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरकर आया। उसके हाथ में पिस्तौल थी। उसने पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद उसे धक्का मारकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। दो दिन पहले भिवानी चुंगी के पास पेट्रोल पंप पर 10 हजार 270 रुपये छीने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें