फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के व्यापारियों से लूटे सिर के 15 लाख के बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की ओर जाने वाले जींद मार्ग पर वीरवार की रात चार नकाबपोश युवकों ने हथियारों के बल पर यूपी के दो व्यापारियों से 15 लाख रुपये के सिर के बाल व इको वैन लूटकर ले गए। वारदात वीरवार की रात करीब पौने 9 बजे हुई। लाखनमाजरा पुलिस रातभर लुटेरों की तलाश में छापेमारी करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव सैजना निवासी निसार ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई इसरार के साथ मिलकर सिर के बालों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। लाखनमाजरा में उसने किराये का मकान ले रखा है। वीरवार को वह लखनऊ से 3 क्विंटल बाल इको वैन में भरकर रोहतक आए थे। रात को जब रोहतक से लाखनमाजरा जाने लगे तो जींद रोड पर भगवतीपुर टी प्वाइंट पर पीछे से आई एक सफेद रंग की कार ने ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा दी। निसार से साइड से निकलने का प्रयास किया, लेकिन कार से नीचे उतरे चार नकाबपोश युवक खिड़की के पास आ गए। एक युवक ने इको वैन की चाबी मांगी। मना करने पर दूसरे युवक ने पैर में चाकू मारा, जबकि एक ने सिर में डंडे से वार किया। निसार व उसका भाई इसरार घबरा गए। दोनों को नीचे उतारकर लुटेरे इको वैन व कार में सवार होकर लाखनमाजरा की तरफ फरार हो गए। एक बाइक सवार की मदद से दोनाें भाई लाखनमाजरा थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस की दो टीमों ने पीड़ित युवकों को साथ लेकर छापेमारी की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आ सके। शुक्रवार को पुलिस ने निसार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खान ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें