रोहतक। जिले के गांव मोखरा में जहां ड्यूटी से घर लौट रहे रोडवेज ड्राइवर पर गांव के युवकों ने कार से टक्कर मारकर हमला किया, जबकि आईएमटी में बोहर गांव के पास अटायल के युवक को गांव के ही तीन युवकों ने सुआ मारकर घायल कर दिया। बहुअकबरपुर व आईएमटी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक मोखरा खास निवासी विक्रम ने दी शिकायत में बताया कि रोडवेज के रोहतक डिपो पर ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। 25 जनवरी को ड्यूटी के बाद बाइक पर घर आ रहा था। जब गांव के बूस्टर के पास पहुंचा तो तीन युवक हाथों में डंडे लिए हुए थे। रास्ता रोककर उसे पर हमला कर दिया, लेकिन उसने बचाव किया और बाइक आगे बढ़ा दी। आगे एक कार खड़ी थी। कार चालक ने उसे सीधी टक्कर मारी। इससे वह सड़क किनारे गिर गया। कार गांव का युवक दीपक चला रहा था। इसके बाद आसपास के लोग आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। उसका मौके पर पर्स गिर गया, जिसमें 5 हजार रुपये थे। अगले दिन पर्स तो मिल गया, लेकिन पैसे नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
..............
बोहर रोड पर आईएमटी में मारा अटायल के युवक को सुआ
उधर, अटायल गांव निवासी जगदीश ने आईएमटी थाने में शिकायत दी है कि 26 जनवरी को उसका बेटा सचिन को गांव का युवक राजेश घर से बुलाकर ले गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे सचिन का उसके बड़े बेटे सचिन के पास फोन आया। सचिन ने बताया कि उसके साथ राजेश, माना व अमित निवासी अटायल ने बोहर रोड आईएमटी में झगड़ा किया। साथ में सुआ मारा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पीजीआई में दाखिल करवाया।