फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली गैंगवार : शराब ठेके पर फायरिंग के आरोप में भाऊ गैंग के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। रिटौली गांव में गैंगवार के चलते 19 दिसंबर को शराब ठेके पर फायरिंग करने के केस में झज्जर के दो युवकों मोहित उर्फ जादू व कासनी निवासी यश उर्फ अतुल को बुधवार रात को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाऊ गैंग में शामिल हैं। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।
पुलिस के मुताबिक, रिटौली निवासी हिमांशु भाऊ व सन्नी रिटौली के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। भाऊ अमेरिका में रहकर गैंग चला रहा है जबकि गांव में शराब का ठेका सन्नी ने ले रखा है। पिछले साल 19 दिसंबर की शाम करीब 5:15 बजे सन्नी ठेके पर गया था।
विज्ञापन

तभी पांच युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सन्नी के साथी दीपक के पेट व कंधे में गोली लगी जबकि दूसरा महाराणा निवासी दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी झज्जर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी झज्जर जिले के गांव आसौदा निवासी मोहित उर्फ जादू व कासनी निवासी यश उर्फ अतुल को गिरफ्तार किया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी का कहना है कि आरोपियों पर रोहतक व झज्जर जिलों में चोरी व स्नैचिंग के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

-
छह साल से चल रही है गैंगवार, तीन लोगों की हो चुकीं हत्याएं
पुलिस के मुताबिक, हिमांशु उर्फ भाऊ व सन्नी रिटौली के बीच 2020 से रंजिश चल रही है। झगड़े की शुरुआत बसों की किस्तों को लेकर हुई थी। सन्नी गैंग ने हिमांशु के चाचा के लड़के बजरंग की मार्च 2022 में हत्या की थी। इसका बदला लेने के लिए हिमांशु ने बस चालक हंसराज की हत्या करवा दी। उसके बाद से दोनों के बीच लगातार रंजिश चली आ रही है। पिछले साल जून में सन्नी के चाचा की भी हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें