फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एसआई का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले सेवानिवृत्त हुए एसआई धर्मपाल (60) ने रविवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। जेब में दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पैसे देने के बावजूद लेनदारों द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर 16 लोगाें के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकस्मा निवासी पंकज राणा ने दी शिकायत में बताया है कि उसके पिता धर्मपाल प्रदेश पुलिस में तैनात थे। डेढ़ साल पहले करनाल स्थित ट्रैफिक पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता ने बहन की शादी के लिए गांव निवासी भूप सिंह, रमेश, संजय, काला, सुरेंद्र, सज्जन, काला, ओम, धर्मबीर, कवर, रणबीर, श्रीभगवान फौजी, भल्ले, डोडी, कर्मबीर व राजेश निवासी बलियाना से पैसे उधार लिए थे। कुछ दिन पहले उनके पिता ने परिजनों को इस बारे में अवगत कराया था। साथ ही बताया था कि वह सभी को पैसे दे चुके हैं, लेकिन चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर अब भी तंग कर रहे हैं। इसके चलते उनके पिता परिवार सहित एक माह पहले रोहतक में किराये का मकान लेकर रहने लगे थे। इसके बावजूद उनके पिता को तंग किया गया। इसे तंग आकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। उनका शव सोमवार सुबह नौनंद मार्ग पर मंदिर के पास एक पेड़ से लटका मिला। सुबह जब ग्रामीण घूमने गए तो शव लटकता दिखाई दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें