फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों की नियमित टीबी स्क्रीनिंग जरूरी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस में मंगलवार को स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बटन दबाकर इनडोर मरीजों में ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से पहला एक्स-रे कर अभियान की शुरुआत की। यह पहल नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत शुरू की गई है।
विज्ञापन

डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की नियमित टीबी स्क्रीनिंग आवश्यक है। इससे छिपे संक्रमण की समय रहते पहचान कर संक्रमण की शृंखला को रोका जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त संसाधन और मैनपावर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में संदिग्ध टीबी मरीजों के लिए दो आइसोलेशन बेड स्थापित किए जाएंगे, जिससे संक्रमण नियंत्रण और मरीज सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों को माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रखा जाएगा और पुष्टि होने पर टीबी वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग पीजीआईएमएस के साथ मिलकर कार्य करेगा।
कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. विपुल ने बताया कि 25 मरीजों के हैंडहेल्ड एक्स-रे किए गए, जिनमें 2 मरीजों के एक्स-रे असामान्य पाए गए और उन्हें आगे जांच के लिए एनटीईपी से जोड़ा गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा दहिया, डॉ. ज्योत्सना और डॉ. अपर्णा परमार सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें