फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : आज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
Rakshabandhan: Markets will open from 10 am to 5 pm today - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में लेफ्ट व राइट का नियम खत्म होने से भीड़ बढ़ गई है, वहीं कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि भाई-बहन के त्योहार को देेखते हुए रविवार को बाजार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि शौरी मार्केट के व्यापारियों ने अपने स्तर पर सोमवार को छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह पहले आधा दर्जन बाजारों के व्यापारी पूर्व मंत्री व उपायुक्त से मिले थे, जिन्होंने रक्षाबंधन तक लेफ्ट-राइट की जगह तंग बाजार पूरी तरह खोलने की मांग की थी। अगले दिन डीसी ने अगले आदेशों तक बाजार पूरी तरह खोल दिए। इससे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। आदेशों में कहा गया था कि बाजारों में वाहन खड़े नहीं होंगे, लेकिन किला रोड के बीचोंबीच पांच दिन से वाहन खड़े हो रहे हैं। शनिवार को तो ज्यादातर बाजारों में भीड़ हुई। ग्राहकों ने मास्क तक नहीं लगा रखे थे। किला रोड बाजार में तो ग्राहकों का बाजार से निकलने तक का रास्ता नहीं था। गोहाना अड्डा पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

पांच दिन में 65 केस ज्यादा आए
जिले में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डाले तो 22 से 26 जुलाई तक 136 केस सामने आए। जबकि 27 जुलाई से 31 जुलाई तक आंकड़ा 201 पर पहुंच गया। खास बात यह है कि शहर के तंग बाजारों में 27 जुलाई से प्रशासन ने लेफ्ट-राइट का सिस्टम खत्म कर दिया था। इस दौरान निगम की टीम का भी कार्रवाई की जगह व्यापारियों को समझाने पर फोकस रहा।
पालिका बाजार में लगा कोरोना जांच कैंप, 100 में 15 मिले पॉजिटिव
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी की ओर से पालिका बाजार परिसर में शनिवार को कोविड-19 मुफ्त जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय की टीम ने 100 लोगों की कोरोना जांच की, जिसमें 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। क्लब की तरफ से अगला कैंप 8 अगस्त को लगाया जाएगा। क्लब के प्रधान राजेश आर्य के मुताबिक, शिविर का शुभारंभ मेयर मनमोहन गोयल ने किया जबकि पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। शिविर में सीएमओ ऑफिस की तरफ से आई टीम में डॉ. गिरीश, 8 डॉ. कमल, एलटी सत्यवान और मिस सुमन ने लोगों की कोरोना जांच की। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश गुप्ता, अनिल तायल रहे। क्लब के सचिव विकास बंसल, ट्रेजरार सुमित गुप्ता, जोन 18 के एजी अंशुल पठानिया, जोनल सेक्रेटरी अजय गुप्ता, धीरज सैनी, आशुतोष गुप्ता, मंगल कक्कड़, गौरव जैन, नवीन निकाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने लिया निर्णय: सोमवार को बंद रहेगी शौरी मार्केट
शौरी क्लाथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनयानी ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर मार्केट बंद रहेगी। सभी व्यापारियों ने त्योहार पर अपने स्तर पर छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए व्यापारियों ने सर्वसम्मति ने यह निर्णय लिया है।
रविवार को बाजार खोलने के प्रशासन द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन किला रोड बाजार में अब भी वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े हो रहे हैं। ग्राहकों के निकलने तक का रास्ता नहीं है। प्रशासन से मांग है कि ये वाहन हटवाए जाएं। ताकि ज्यादा ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें।
-हैपी अनेजा, प्रधान, किला रोड मार्केट।
डीसी ऑफिस से निर्देश जारी हो गए हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को सुबह 10 से 5 बजे तक बाजार खुलेंगे। व्यापारियों व ग्राहकों से अपील है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। शनिवार को बाजारों में भीड़ बढ़ गई थी। शाम को 7 बजे के बाद बाजारों को बंद करवाया गया।
विज्ञापन

-सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें