कोरोना संक्रमण जिले में लगातार अपना पांव पसार रहा है। शुक्रवार को डॉक्टर, एमबीबीएस इंटर्न, मरीज, शिक्षक, पनवाड़ी सहित नये संक्रमितों का आंकड़ा 65 पहुंच गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1589 पहुंच गई। गनीमत यह है कि 1178 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जिले में अभी फिलहाल 388 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं। इसमें से 55 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 333 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में अभी तक 23 कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।
जारी हेल्थ बुलेटिन में ये मामले आए सामने : एकता कॉलोनी में भिवानी का लिपिक, गढ़ी मोहल्ला की महिला मजदूर, संजय नगर की छात्रा, घनी पुरा में दो गृहिणी, संजय नगर की छात्रा, गुरु नानक पुरा में शौरी मार्केट का कर्मी, पाड़ा मोहल्ला में दो छात्राएं, ग्रीन रोड पर शौरी क्लाथ मार्केट का स्टाफ, मॉडल टाउन की गृहिणी, प्रीत विहार की गृहिणी, डीएलएफ का असिस्टेंट प्रोफेसर, चावला चौक की सात साल की लड़की, भिवानी चुंगी पर एमआर छोटूराम चौक, काहनी में ज्वेलर व होई, वसंत विहार में पीजीआई इंटर्न, किला मोहल्ला का बुजुर्ग, शिवाजी कॉलोनी का इलेक्ट्रिशियन, कच्चा बेरी रोड का छात्र, जनता कॉलोनी का छात्र, घनीपुरा में एसबीआई पीजीआई शाखा का स्टाफ, ओमेक्स सिटी में गढ़ी बोहर का शिक्षक, रामा कॉलानी में शौरी क्लाथ मार्केट कर्मचारी, मकड़ौली की गृहिणी, मेडिकल कैंपस का डॉक्टर, आर्य समाज मंदिर कलानौर की महिला शिक्षक व छात्र, पटवापुर में शौरी मार्केट का स्टाफ, छोटा पाना कलानौर का छात्र, सुभाष नगर का पोस्ट ऑफिस का स्टाफ, केशव पार्क एक साल की लड़की, राम गोपाल कॉलोनी में सेक्टर तीन का हरियाणा ग्रामीण बैंक का कर्मचारी, डीएलएफ में बैंक का स्टाफ, आर्य नगर में निजी जॉब करने वाला व गृहिणी, चिन्योट कॉलोनी में सागर विला के पास एसबीआई की शाखा का स्टाफ, गांधी नगर की गृहिणी, ग्रीन रोड की गृहिणी व सामाजिक कार्यकर्ता, मॉडल टाउन गृहिणी व बिजनेसमैन, जनता कॉलोनी में दो निजी जॉब कर्मी व दुकानदार, डीएलएफ में निजी कर्मचारी, बाबरा मोहल्ला में दो छात्र व एक छात्रा, संजय नगर में एक बच्चा, गांधी नगर में दो गृहिणी व साढ़े तीन साल की लड़की, सेक्टर 14 का छात्र, काहनौर की लड़की व गृहिणी, विजय नगर में शौरी मार्केट का पानवाला, रिठाल फौगाट में दिल्ली का इंजीनियर।