फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश से मिली गर्मी से राहत, जलभराव से हुई परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 43कोर्ट रोड पर सुबह के समय हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की रात से शनिवार की शाम 4 बजे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव से अवागामन प्रभावित रहा। जिले भर में कुल 13 एमएम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले 24 घंटे में भी बारिश होगी।
बारिश से शहर के नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, भाड़ावास गेट, बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, घंटेश्वर मंदिर बाजार, जीवली बाजार, गोकल गेट, पुरानी सब्जी मंडी में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्रास मार्केट, माॅडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कोर्ड रोड, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी कुतुबपुर, गुलाबी बाग क्षेत्र, रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। जलभराव से पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
डॉ. मनीष ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव, तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते इन दिनों जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की संक्रामक, वायरल बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत पर इस समय अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं।
अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट हुई : पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि, शाम करीब 4 बजे के बाद आसमान थोड़ा ठीक हुआ और हल्की धूप निकलने से मौसम एकाएक साफ हो गया।
विज्ञापन

आगे ऐसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 10 अगस्त के बाद तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 11 और 12 अगस्त को गर्मी और उमस रहेगी। 12 अगस्त को कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है। 13 और 14 अगस्त को बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें