फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के बेसमेंट छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा, नौ हुक्के बरामद

विज्ञापन
शीला बाईपास के पास हुक्का बार पर छापा मार कर कारवाई करती मुख्यमंत्री का उड़नदस्ता और खुफिया विभा? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने शीला बाईपास से आगे दिल्ली रोड पर एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में छापा मारकर अवैध तरीके से चल रहा हुक्का बार पकड़ा है। संयुक्त टीम ने हुक्का बार के तीन कारिंदों को पुलिस के हवाले कर दिया है, लेकिन संचालक नहीं मिला। गुप्तचर शाखा के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गुप्तचर विभाग के इंस्पेक्टर तेजराम के नेतृत्व में मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर शाखा की संयुक्त टीम दिल्ली रोड पर पहुंची। सूचना मिली थी कि एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा है। जांच में मौके पर 9 हुक्के, 9 चिलम, 11 पाइप, 6 लंबी पाइप व 10 पैकेट नाइट क्वीन फ्लेवर मिला। हुक्का बार संचालक साहिल मौके पर नहीं मिले, जबकि कारिंदे दलीप, प्रकाश व आदित्य को संयुक्त टीम ने अर्बन एस्टेट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें