फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में रोहतक की रचना ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

विज्ञापन
athletics
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चल रही 35वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मेें ट्रैक के 800 मीटर दौड़ के इवेंट में अलग-अलग आयुवर्ग के प्रदेश के चार एथलीटों ने तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता। इस दौरान दो नेशनल रिकॉर्ड भी बने। नूहं जिले के परवेज खान ने 28 वर्ष पुराने तो अंडर-20 में रोहतक की रचना ने 11 वर्ष पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रतियोगिता के चौथे दिन यानी मंगलवार को प्रदेश के सात एथलीटों ने चार गोल्ड व तीन रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

2 नवंबर से शुरू हुई चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में करवाया जा रहा है। एथलेटिक्स कोच रोहतास सिवाच ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश के 166 पुरुष एवं महिला एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन यानी मंगलवार को प्रदेश के सात एथलीटों ने ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में चार गोल्ड व तीन रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ के इवेंट में अंडर-16 में नूहं के रहने वाले परवेज खान ने वर्ष 1991 में कटक में बिरने गोगोई के बनाए गए 01:55 मिनट के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़कर 01:54 मिनट का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। वहीं महिला वर्ग के अंडर-20 आयुवर्ग में रोहतक के तिलकनगर निवासी रचना ने वर्ष 2008 में मैसूर में टिंटू लुका द्वारा बनाए गए 02:07 मिनट के रिकार्ड को तोड़कर 02:06 मिनट का नया रिकार्ड बनाया। इसके अतिरिक्त लड़कों के अंडर 20 आयुवर्ग में अंकित ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

ये हैं प्रदेश के पदक विजेता एथलीट
आयुवर्ग इवेंट खिलाड़ी पदक
अंडर-16 800 मीटर परवेज खान गोल्ड (रिकार्ड)
अंडर-16 5000 मीटर अमित गोल्ड
अंडर-16 3000 मीटर वॉक रचना सिल्वर
अंडर-18 800 मीटर उवर्शी सिल्वर
अंडर-20 800 मीटर रचना गोल्ड (रिकॉर्ड)
अंडर-20 800 मीटर अंकित गोल्ड
अंडर-20 जेवलीन थ्रो यशवीर सिंह सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें