फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्राइवेट बस ने ट्रक में टक्कर मारीए 15 घायल

Fri, 05 Apr 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिलानी बाईपास के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इसमें लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 7 लोगों को ज्यादा चोट थी। एक महिला की गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाकी को हल्की चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार झज्जर बस स्टैंड से शुक्रवार शाम को एक प्राइवेट बस रेवाड़ी के लिए चली थी। जैसे ही बस सिलानी बाईपास के पास पहुंची तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था। जैसे ही बस ट्रक के नजदीक पहुंची को बस चालक को बाहर निकला हुआ हिस्सा नहीं दिखा और बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाहर निकला हिस्सा बस में घुस गया और बस ट्रक से टकरा गई। इससे लगभग 15 लोग घायल हो गए। बस में 20 से 25 लोग सवार थे। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। हादसे में रायपुर निवासी अंगूरी, रेवाड़ी निवासी विकास, रोजवास निवासी संजीत, रेवाड़ी निवासी मनोज, रामकिशन, विक्की और माछरोली निवासी दीपांशी घायल हैं। इनमें से अंगूरी देवी की गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें