फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 18 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों सहित 258 वाहन चालकों के किए चालान

Fri, 05 Apr 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर में वाहनों की जाचं करते हुप पुलिस की टीम ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
झज्जर। सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने झज्जर में यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वयं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों व यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के चालान करवाए। चेकिंग अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी 18 व रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर 59 वाहनों के चालकों सहित 258 वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय हमें हमेशा सावधान रहना चाहिए। नियमों की अनदेखी करने वाले अपने ही नहीं दूसरों के भी जीवन को खतरे में डाल देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने नाबालिग बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने को न दें, क्योंकि यह यातायात के नियमों की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि पढ़ाई करने वाले बच्चे एक मोटरसाइकिल पर तीन चार बैठ के तेज रफ्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल को चलाते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। बीते कुछ दिनों पहले भी हमारे जिले में एक मोटरसाइकिल पर पेपर देकर आते हुए चार बच्चों कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि अगर माता-पिता अपने बच्चों से प्रेम करते हैं तो उन्हें कम उम्र में ऐसा न करने दें। अपने बच्चों को समझाएं वरना पुलिस तो अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें