फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाएं पुलिस अधिकारी : पुलिस आयुक्त

Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने जिले के सभी तीन डीसीपी, सभी एसीपी के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और लंबित संगीन अपराधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाएं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर तैनात पीसीआर, राइडर्स, नाका व गश्त पार्टियों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीसीआर, राइडर्स व गश्त पर तैनात पुलिस की अन्य टीमें अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सभी एटीएम, बैंक, पेट्रोल पंप, शराब ठेका, गैस एजेंसी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करें। समय-समय पर डीसीपी और एसीपी भी इसकी जांच करें।

उन्होंने कहा कि वह खुद भी किसी भी समय किसी भी थाना, चौकी और पीसीआर व राइडर की चैकिंग कर सकती हैं। इस दौरान अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी पर लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी डीसीपी और एसीपी को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि वांछित, अति वांछित और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

थाना स्तर पर प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी के लिए उद्घोषित अपराधी व बेल जंपर आरोपियों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
इस मौके पर डीसीपी मुख्यालय/क्राइम झज्जर जसलीन कौर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार, एसीपी क्राइम प्रदीप कुमार, एसीपी झज्जर शमशेर सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर/साल्हावास अनिरुद्ध चौहान, एसीपी बेरी अनिल कुमार, एसीपी बादली प्रणय कुमार, एसीपी यातायात झज्जर अखिल कुमार, एसीपी यातायात बहादुरगढ़ दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें