फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10वीं कक्षा के परिणाम में जिले ने 8 पायदान की छलांग लगाई

Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार दोपहर कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम देख कई दिन से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 93.73 फीसदी रहा। सोनीपत जिला इस बार प्रदेश में 10वें स्थान पर है, जबकि वर्ष 2023 में 94.62 फीसदी अंकों के साथ 18वें स्थान पर था।
एचबीएसई की ओर से 28 फरवरी से 19 मार्च तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं ली गई थीं। सोनीपत में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 15028 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 14085 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 721 विद्यार्थियों को प्रदर्शन में सुधार के लिए (ईआईओपी) मौका दिया गया है। इसके अलावा 222 विद्यार्थियों की री अपीयर आई है।
विज्ञापन

जिले से प्राइवेट के 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 45 विद्यार्थियों उत्तीर्ण रहे, जबकि 40 विद्यार्थियों की री अपीयर आई है। वर्ष 2024 के मुकाबले जिले के कुल प्रतिशत पास बच्चों में 0.89 फीसदी कम पास हुए हैं। इसके बावजूद प्रदेश में जिला 18वें स्थान से आठ पायदान छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें