फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीबीएसई के तहत होंगे प्रदेश के 124 पीएमश्री स्कूल, सीएम मनोहर 25 अक्तूबर को करेंगे योजना का शुभारंभ

Tue, 24 Oct 2023 12:47 PM IST
नवीन दलाल विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अक्तूबर को पीएमश्री योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों के बैठने व पढ़ने के लिए बेहतर व्यवस्था, खेल समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही विद्यार्थी सीबीएसई के तहत हिंदी व अंग्रेजी किसी भी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने विद्यार्थियाें को नई व्यवस्था मिलने जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी जल्दी ही सीबीएसई के तहत हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों से अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए रोहतक के चार स्कूलों समेत प्रदेश के कुल 124 स्कूल पीएमश्री में तबदील किया जा रहे हैं। यहां विद्यार्थियों को निजी विद्यार्थियों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया गया है। इसके लिए स्कूलों को सुधार कर बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इस बार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को चुना गया है। प्रदेश के 124 स्कूलों में सीबीएसई के तहत पढ़ाई होगी। यही नहीं, यहां विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों के बैठने व पढ़ने के लिए बेहतर व्यवस्था, खेल समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही विद्यार्थी सीबीएसई के तहत हिंदी व अंग्रेजी किसी भी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।

रोहतक ये चार स्कूल बनेंगे पीएमश्री
सरकार ने रोहतक के चार स्कूलों का पीएमश्री योजना के तहत चुना है। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली शामिल है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल करेंगे योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अक्तूबर को पीएमश्री योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए एमडीयू के टैगोर सभागार में समारोह होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज शर्मा ने फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। यहां जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र खत्री, उपजिला शिक्षा अधिकारी रेणु खत्री, एसपी हिमांशु गर्ग व एएसपी मेधा भूषण मौजूद रही। समारोह में सीएम के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्य शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

जिला अधिकारी के अनुसार

सरकार ने विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने पर जोर दिया है। इसके तहत पीएमश्री योजना लागू की जा रही है। प्रदेश के 124 स्कूलों में चार रोहतक के स्कूल हैं। मुख्यमंत्री 25 अक्तूबर को इस योजना का समारोह पूर्वक शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को फाइनल रिहर्सल की गई। -मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें