फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पीएम की सुरक्षा प्रकरण : रोहतक में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

विज्ञापन
आर्यनगर थाने के बाहर शिकायत लेकर पहुंचे काग्रेंस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर रोहतक की सियासत गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार शाम आंबेडकर चौक पर कांग्रेस भवन के सामने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को आर्य नगर थाने में पहुंचे और लिखित में कांग्रेस भवन पर पथराव करने व पंजाब के सीएम के खिलाफ अपशब्द कहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को पीएम मोदी पंजाब में रैली को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में काफिले को रोक दिया गया। पीएम को वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार शाम को आंबेडकर भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला भी फूंका। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को आर्य नगर थाने में पहुंचे और लिखित में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में आग लगाने के लिए उकसाने की बात कही। साथ ही पंजाब के सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए।
.......
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की अनदेखी की है, जबकि पीएम का काफिला पाकिस्तान बार्डर के नजदीक था। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत होना स्वाभाविक है। मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हूं।
विज्ञापन

- मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भाजपा
.....
लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, लेकिन उसकी भी मर्यादा होती है। कांग्रेस कार्यालय में आग लगाने के लिए उकसाने व पंजाब के सीएम के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। आर्य नगर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने तीन अलग-अलग शिकायत दी हैं। पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
- भारत भूषण बतरा, विधायक शहर कांग्रेस
.........
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्य नगर थाने में भाजपा कार्यकर्ताआें के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत की जांच पड़ताल कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें