रोहतक। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि पिछले दिनों चोर दुकान व प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय का ताला तोड़ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस गश्त नहीं बढ़ा रही है।
हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर दर्शन सचदेवा ने बताया कि पिछले दिनों कालोनी के अंदर चोर एक मकान से दो मोबाइल फोन चुराकर ले गए। जबकि रिटायर कर्मचारी के 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा भगवती चौक स्थित बिजली की गिफ्ट शॉप का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी चुराई गई है। इसके अलावा एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय का भी ताला तोड़ा गया है। अगर पुलिस ने जल्द गश्त नहीं बढ़ाई तो वे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलेंगे। वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई राजकरण का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ाई जा रही है। रात को राइडर के फेरे और बढ़ाए जाएंगे।