फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुरक्षा चक्र’ में होंगे स्लम एरिया के लोग, सीरो सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना को आउट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फील्डिंग जमाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब तक टीकाकरण से वंचित रहे स्लम एरिया को लक्ष्य बनाया गया है। यहां से महामारी व टीकाकरण का खौफ निकालने के लिए लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सीरो सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। इसका मकसद टीकाकरण के बाद लोगों के शरीर में बनी एंटीबॉडी का पता लगाना है।
विज्ञापन

महामारी से जारी जंग में आम आदमी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी जुटा हुआ है। यही वजह है कि अब तक 6,39,223 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 4,72,607 को पहली व 1,66,616 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इससे अलग अब भी एक बड़ा तबका महामारी से असुरक्षित है। स्लम एरिया में रहने वाली आबादी अब तक टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से बाहर है। टीकाकरण से अछूते इन लोगों को भी वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई है। इसके तहत स्लम एरिया में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अनाज मंडी व भिवानी चुंगी में चला जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान को रफ्तार देते हुए बुधवार को स्लम एरिया में जागरूकता अभियान चलाया। शहर की अनाज मंडी के पास व भिवानी चुंगी इलाके के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों से डॉ. अश्वनी ने मुलाकात की। यहां उनके साथ बातचीत कर टीकाकरण व महामारी के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को महामारी के खतरे व टीकाकरण से सुरक्षित बनने के बारे में बताया गया। इस अभियान को तेज किया जाएगा। इसके तहत वीरवार को भी स्लम एरिया में जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस काम में जागरूक नागरिक, गैर सरकारी संस्थाएं व वालंटियर भी आगे आकर विभाग का सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीरो सर्वे शुरू, लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सीरो सर्वे शुरू किया है। यह सर्वे तीन दिन तक चलेगी। इसके तहत लोगों के शरीर में टीकाकरण के बाद बनी एंटीबॉडी जांची जाएगी। सरकार की ओर से तय मानकों के अनुसार लोगों के सैंपल लेकर जांचे जाएंगे। बुधवार को कुछ इलाकों में सर्वे के दौरान सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
जिले में सक्रिय मरीज एक
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में गुणात्मक सुधार आया है। बुधवार को जिले में सक्रिय मरीज की संख्या एक रही। यह मरीज घर पर आइसोलेशन में है। विभाग ने बुधवार को 772 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 321 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण दर 5.09 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.73 प्रतिशत रही।
4469 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
जिले में बुधवार को टीकाकारण अभियान के तहत 4469 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इसके तहत 2596 लोगाें को पहली व 1873 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 453 डोज कोवैक्सीन की दी गई। शेष 4016 लोगों को कोविशील्ड दी गई। जिले में अब तक 6,39,223 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
........................
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग अब स्लम एरिया में भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा। इसके बाद उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के बाद लोगों के शरीर में बनी एंटीबॉडी जांचने के लिए विभाग ने सीरो सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

- डॉ. परितेव सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें