05-पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साथ हैं पूर्व राज्यसभा सदस्य शा
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए जा रहे बयान देशहित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के आदर्शों के कारण देश में शांति और लोकतंत्र मजबूत है। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कबीर जयंती कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
हुड्डा ने संत कबीर को सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने वाला संत बताते हुए उनके विचारों को प्रासंगिक बताया।
आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी के मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिले और निर्दोषों को परेशान न किया जाए। बिजली व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हरियाणा बिजली सरप्लस राज्य बना जबकि मौजूदा सरकार नया पावर प्लांट तक नहीं लगा सकी।