फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 2200 दिन लगातार दौड़ अरविंद दहिया ने 20,681 किमी सफर तय किया

विज्ञापन
01-धावक अरविंद पाल दहिया।
विज्ञापन
रोहतक। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक और रोहतक रनर्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद पाल दहिया ने सोमवार को छोटू राम स्टेडियम में 10 किलोमीटर दौड़ लगाकर लगातार 2200 दिन दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने 20,681 किलोमीटर दौड़ लगाई और बिना एक भी दिन का अवकाश लिए अपनी यह मुहिम जारी रखी।
विज्ञापन

जिले के सेक्टर-3 निवासी 58 वर्षीय अरविंद पाल दहिया मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव रोहणा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 20 जून 2020 को दौड़ने की शुरुआत की थी। तब यह केवल 100 दिन का चैलेंज था लेकिन अब यह उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
दहिया ने बताया कि 2200 दिनों में 20,681 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान उन्होंने एक 50 किलोमीटर अल्ट्रामैराथन, 17 फुल मैराथन (42.2 किमी) और 244 हाफ मैराथन (21.1 किमी) पूरी की। दौड़ के अलावा उन्होंने 7,035 किलोमीटर साइक्लिंग और 5,030 किलोमीटर वॉकिंग भी की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें