फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: PGI में दाखिल मरीज की संदिग्ध हालात में बिल्डिंग से गिरने से मौत, कुदकर जान देने की सूचना

Sat, 03 Jun 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

दो दिन पहले भिवानी जिले के गांव नगला निवासी 22 वर्षीय सचिन को वार्ड पांच में दाखिल कराया गया था। थाना प्रभारी बोले कि भिवानी पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
Rohtak PGI - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में पीजीआई के वार्ड नंबर पांच में दाखिल एक मरीज की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो दिन पहले भिवानी जिले के गांव नगला निवासी 22 वर्षीय सचिन को सड़क हादसे में घायल होने के कारण पीजीआई में दाखिल कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह सुबह वार्ड की बिल्डिंग से नीचे कूद गया। पहले पेड़ पर गिरा, इसके बाद नीचे फर्श पर गिरने से घायल हो गया।

विज्ञापन


पीजीआई थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि वार्ड नंबर पांच में दाखिल एक मरीज ऊपर से नीचे कूद गया है। पहले वह पेड़ पर गिरा, जहां से नीचे आ गिरा। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना भिवानी पुलिस को दी गई, क्योंकि भिवानी पुलिस ही सड़क हादसे में घायल होने के कारण केस की जांच कर रही थी।

युवक के पिता बोले, मुझे पता नहीं, कैसे हुई बेटे की मौत
भिवानी जिले के नगला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बेटा सचिन पढ़ाई का कार्य करता था। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। अब उसे पता चला है कि सचिन सुबह बिल्डिंग से गिर गया। इससे ज्यादा उसे कुछ पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें