फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंचायत ऑपरेटर्स ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
16सीटीके18.भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते नवीन जयहिंद पंचायत ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के करी 7500 सीपीएलओ शुक्रवार को जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद से मिले। शहर के सेक्टर छह स्थित तंबू में पंचायत ऑपरेटर्स ने अपनी समस्या जयहिंद को सुनाई। इसके बाद सभी भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने निकले। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीपीएलओ-एलसीएलओ ने यहा धरना देकर रोष जताया। बाद में पुलिस के समझाने पर सभी अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद कहा कि देश में ऐसी कौन सी नौकरी है, जिसमें दो-दो पेपर देने के बाद 6000 वेतन मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आने वाले थे, मगर नहीं आए। हम सीपीएलओ कर्मियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। अपनी मांगें सीधे उनके सामने रखेंगे। बीजेपी कार्यालय में कोई बैठक होगी तो पहले सीपीएलओ-एलसीएलओ कर्मचारियों व मुख्यमंत्री की होगी।



शुक्रवार को आचार संहिता लगने के बाद नवीन जयहिंद ने पंचायत ऑपरेटरों के साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि यह पंचायत ऑपरेटर्स प्रदेश में सीधे एक लाख वोट को निर्धारित करते हैं। आगामी एक अक्तूबर को चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब वोट चाहिए तो इन्हें पक्का करो। ऐसा नहीं करने पर इसका परिणाम चुनाव में ही भुगतान पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें