फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ से बना जलघर चालू नहीं होने से एक लाख आबादी को हो रही पेयजल की परेशानी

विज्ञापन
तृतीय जलघर का शोधन प्लांट, जो अभी तक चालू नहीं हुआ। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
बोहर के पास 15 करोड़ रुपये से बना तीसरा जलघर अभी चालू नहीं हुआ है। इससे करीब एक लाख आबादी को गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में मेयर का कहना है कि ठेकेदार कनेक्शन नहीं जोड़ रहा है। अफसरों को नोटिस देकर कार्रवाई करने के लिए कहा है, मगर वह नोटिस भी नहीं दे रहे हैं। अधिशासी अभियंता हेड क्वार्टर का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस दे दिया है। सोमवार तक कनेक्शन जोड़कर पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर की नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जींद चौक एरिया, खोखरा कोट, बसी नगर, फौजी कॉलोनी, रामजोहड़ी, सलाला मोहल्ला, कच्चा चमारिया रोड, हनुमान कॉलोनी, रूप नगर, तेज कॉलोनी आदि इलाकों के लगभग एक लाख लोग लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं। इनमें कोई इलाका ऊंचाई तो कोई अंतिम छोर पर होने की वजह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या का निदान करने के लिए अमरुत योजना के तहत बोहर के पास 15 करोड़ रुपये की लागत से तीसरा जलघर बनवाया गया है, जिसकी क्षमता 22 एमएलडी है। जलघर को बनाने का काम 2020 में शुरू हुआ था, मगर अभी तक चालू नहीं हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि जलघर के चालू नहीं होने की वजह पानी का कनेक्शन नहीं होना है। इसको लेकर मेयर मनमोहन गोयल कई बार अधिकारियों से कह चुके हैं, मगर कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। मेयर का कहना है कि ठेकेदार पाइपलाइन नहीं जोड़ रहा है, जिसकी वजह से पेयजल संकट बना हुआ है। निगम अधिकारी को काम पूरा नहीं करने पर ठेकेदार को नोटिस देकर कार्रवाई करने के लिए कहा है, मगर ठेकेदार को नोटिस तक नहीं दिया है। जब तक पाइपलाइन नहीं जुड़ेगी तब तक पानी सप्लाई नहीं होगी। वहीं, निगम के अधिशासी अभियंता हेड क्वार्टर का कहना है कि सोमवार तक कनेक्शन जोड़कर पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मेयर के कहने पर ठेकेदार को नोटिस दे दिया है। एक पाइपलाइन बिछनी बाकी है। सोमवार तक लाइन बिछाकर जलघर चालू करके पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी। -मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता, हेडक्वार्टर नगर निगम।
ठेकेदार पाइपलाइन नहीं जोड़ रहा है। निगम अधिकारी से ठेकेदार को नोटिस देकर कार्रवाई करने के लिए कहा है, मगर नोटिस भी नहीं दिया। जब तक लाइन नहीं जुड़ेगी पानी संकट रहेगा। -मनमोहन गोयल, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें