फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में वीरवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। दो साल बाद कैंपस की कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए खुलीं तो उनके चेहरे भी खिल उठे। विद्यार्थियों ने पहले तो कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई की, उसके बाद एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया, बिना मास्क न तो कोई विद्यार्थी आया और न ही टीचिंग व अन्य स्टाफ। एमडीयू प्रशासन पहले ही कक्षाओं और हॉस्टल को लेकर कोरोना संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर चुका है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑफलाइन माध्यम से कक्षाएं शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक के साथ-साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल और सोशल आउटरीच गतिविधियों का मंच प्रदान किया जाए ताकि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को व्यक्तित्व और कॅरियर परामर्श के साथ-साथ भावनात्मक संबल देने के लिए प्रति सप्ताह आउटरीच मेंटर-मेंटी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर खुशी व्यक्त की। इस बीच विश्वविद्यालय के छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय एक दिसंबर से छात्रावास में प्रवेश लागू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें