फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बिजली चोरी पर कसें शिकंजा, नहीं तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार : शशांक

विज्ञापन
सर्किट हाउस में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते एमडी शशांक। संवाद
विज्ञापन
जिले में अफसर बिजली चोरी को गंभीरता से लें और उस पर शिकंजा कसें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘म्हारा गांव, जगमग गांव’ योजना में चिह्नित 177 गांवों में बिजली मीटर 31 दिसंबर तक घरों से बाहर लग जाए। ताकि 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारु रहे। लापरवाही बरतने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। चीफ इंजीनियर व अधीक्षण अभियंता हर वीरवार एसडीओ दफ्तर में जनता दरबार लगवाना तय करेंगे। उक्त हिदायतें वीरवार को यूएचबीवीएन के एमडी शशांक आनंद ने अधीनस्थों को दिए हैं। वे सर्किट हाउस में अधीनस्थों संग बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली निगम और विजिलेंस के अफसरों से कहा कि ठोस कार्य योजना बनाकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करें। टीमों से लगातार चेकिंग करवाई जाए। यदि कहीं व्यवधान या विरोध हो तो कानूनी कार्रवाई करें। मीटरों को हरसंभव तरीके से घरों से बाहर लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक सभी चिह्नित गांवों में योजना पूरी करके 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू करें। जिन 95 गांवों में दिक्कत आ रही हैं, वहां विशेष अभियान के तहत मीटर बाहर कराए जाए। यदि विरोध की स्थिति है, तो पुलिस का सहयोग लेकर कानूनी कार्रवाई करें।
कोई भी एसडीओ वीरवार को दोपहर दो बजे तक नहीं छोड़ेगा दफ्तर
जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित होना चाहिए। अब हर वीरवार को जनता दरबार एसडीओ दफ्तर में लगवाना तय करें। ताकि जनता की समस्याओं का निदान हो। कोई भी एसडीओ वीरवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक दफ्तर नहीं छोड़ेगा। टीमें दरबार में मुस्तैद रहेंगी ताकि शिकायतों का हाथोंहाथ निस्तरण हो।
विज्ञापन

सामान की कमी से मीटर बाहर करने में आ रही दिक्कत
एमडी ने बिजली चोरी रोकने के लिए घरों से बाहर मीटर लगवाने के आदेश दिए, जिस पर अधीनस्थों ने सामान की कमी को दिक्कत बताया। उन्होंने कहा कि स्टोर से सामान नहीं मिलने से मीटर बदलने का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इस पर एमडी ने जल्द ही समुचित मात्रा में सामान मुहैया कराने का भरोसा दिया।
सब डिविजन-तीन में हो रही बिजली चोरी
शहर के सब डिविजन-तीन में सर्वाधिक बिजली चोरी होने पर एमडी ने एसडीओ को आड़े हाथ लिया। हिदायत दी कि बिजली चोरी रुकनी चाहिए। हर माह हजारों यूनिट बिजली चोरी हो रही है। माता गेट, रामलीला पड़ाव, रामजोहड़ी, खोखरा कोट, नेहरू कॉलोनी के कुछ एरिया, इंदिरा कॉलोनी और करतार पुरा में बिजली चोरी ज्यादा है। एसडीओ ने बताया कि तीन माह पहले ही चार्ज मिला है और तमाम अव्यवस्थाएं पहले से हैं। घरों से बाहर मीटर कराने के दौरान विवाद की स्थिति हो जाती है। बावजूद इसके काफी हद तक मीटरों को बाहर कराया गया है।
लॉकडाउन की वजह से नहीं हुआ आदेश पर अमल
एमडी ने बताया कि फरवरी में दिए निर्देशों पर लॉकडाउन की वजह से पालन नहीं हो सका। अब दोबारा से अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि जल्द ओपीएच कॉलोनी में पार्क, अंग्रेजी हुकूमत की इमारत संरक्षित करने व जर्जर क्वार्टर तोड़कर कम्यूनिटी सेंटर बनाने का काम किया जाए।
बोहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने की मांग
वार्ड-नौ के पार्षद जयभगवान ने एमडी को ज्ञापन सौंपते हुए गांव बोहर से गुजर रही 33केवी की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने की मांग की। पार्षद ने बताया कि हाईटेंशन लाइन कंसाला जाती है, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। छह माह पहले भी हादसा हुआ है। जिस पर एमडी ने जल्द लाइन शिफ्टिंग का भरोसा दिया।
डोव गांव में म्हारा गांव जमगम गांव की प्रगति देखी
म्हारा गांव जगमग गांव योजना में चिह्नित डोव गांव की हकीकत देखने के लिए एमडी सुबह नौ बजे पहुंच गए। उन्होंने गांव में योजना की प्रगति को देखने के बाद अधीक्षण अभियंता एके यादव से और रफ्तार से काम करने के निर्देश दिए।
सरकार दे रही उद्योगों को बढ़ावा, मिलेगी निर्बाध आपूर्ति
झज्जर और रोहतक के उद्योगपतियों के साथ बिजली निगम के एमडी ने सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। सरकार नवंबर से 31 मार्च तक उद्योगों को रात्रि में 4.50 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली देगी। योजना का लाभ उसी उद्योग को मिलेगा, जो गत वर्ष की तुलना में ज्यादा बिजली की खपत करेगा।
कटे कनेक्शन बिना सरचार्ज पुन: हो रहे बहाल
जिन बकायेदारों के कनेक्शन जून से पहले काटे गए हैं, उनके राहत के लिए योजना शुरू की गई है। ऐसे उपभोक्ता के कनेक्शन बिना सरचार्ज के ही जोड़े जाएंगे। बकाया राशि पर ब्याज शत-प्रतिशत माफ कर दिया गया है। यदि कोई उपभोक्ता पूरा बकाया एकसाथ जमा नहीं कर सकता है, वह 25 फीसदी जमा कराने के बाद शेष राशि किस्त में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें