फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोहतक से सिरसा होते हुए फिरोजपुर जाएगी त्रिपुरा सुंदरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगरतला से दिल्ली के आनंद विहार तक आने वाली त्रिपुरा सुंदरी ट्रेन अब रोहतक से सिरसा होते हुए फिरोजपुर तक जाएगी। इससे फिरोजपुर जाने वाले वालों को राहत मिलेगी। वहीं, कुरुक्षेत्र, जींद व गोहाना के लिए स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सात जुलाई से होने जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार रेलवे एक पखवाड़े में ट्रेनों का संचालन सामान्य करने जा रहा है। कुछ ट्रेनों के संचालन की दूरी बढ़ाई जा रही है। अभी तक अगरतला से आनंद विहार स्टेशन के बीच चलने वाली त्रिपुरा सुंदरी ट्रेन संख्या 14019-14020 का संचालन रोहतक से सिरसा होते हुए फिरोजपुर तक करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से रात 21:50 बजे रोहतक आएगी, जबकि रोहतक से दिल्ली के लिए 14:12 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के संचालन की समय सारिणी रेलवे बोर्ड ने भेज दी है मगर अभी तक ट्रेन के रोहतक से होते हुए फिरोजपुर जाने की तारीख तय नहीं हुई है। जल्द ही रेलवे प्रशासन लोकल ट्रेनों का संचालन और बढ़ाने जा रहा है। कुरुक्षेत्र, जींद और गोहाना के बीच जल्द स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
वर्जन
त्रिपुरा सुंदरी ट्रेन का टाइम टेबल आ गया है मगर कब से आएगी, बता नहीं सकते। कुरुक्षेत्र, जींद व गोहाना के लिए जल्द स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। नांदेड़ ट्रेन आवागमन सात जुलाई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलबीर, रेलवे यातायात प्रभारी, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें