फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10-10 के समूह में बनेंगी हिसार रोड की 83 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड की 83 दुकानें अब 10-10 के समूह में बनेंगी। दुकानें पूरी तोड़कर निर्माण नहीं होगा। जरूरत के हिसाब से वर्तमान दुकानों में कच्ची दीवार खड़ी करके नई दुकानें बनेंगी। यह फैसला रविवार शाम दुकानदार, प्रधानों और ठेकेदार की बीच हुई वार्ता में लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हिसार रोड और पुरानी सब्जी मंडी रोड को चौड़ा किया जा रहा है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। चौड़ीकरण की जद में आ रहीं पुरानी सब्जी मंडी रोड की 103 और हिसार रोड की 83 दुकानें आ रही हैं। इन सभी दुकानों को नगर निगम नजदीक में खरीदी जमीन पर स्थापित करवा रहा है। हिसार रोड की 83 दुकान अक्तूबर तक बनकर तैयार होंगी। ऐसे में दुकानें तोड़कर बनवाने पर दुकानदारों ने रोष जाहिर किया था। उनका तर्क था कि दुकानें चार माह में बनकर तैयार होगी, ऐसे में उनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाएगा और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस समस्या को लेकर रविवार देर शाम प्रधान श्यामलाल सचदेवा, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश लुंबा, दुकानदारों और ठेकेदार के बीच में वार्ता हुई।
प्रधान व जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि 10-10 के समूह में दुकानों का निर्माण होगा। दुकान टूटने से व्यापार ठप न हो इसलिए जितनी जमीन की जरूरत होगी, उतने में दीवार खड़ी करके नई दुकानों का निर्माण होगा। ऐसा करने से दुकानदार का व्यापार चलता रहेगा और निर्माण कार्य भी। दुकानदार शम्मी और जगत सिंह ने बताया कि बैठक के फैसले से फिलहाल राहत मिली ली है। इससे कारोबार प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

दो से ज्यादा दुकान होने पर लगे एक ही शटर
प्रधान श्यामलाल ने बताया कि निगम प्रशासन से मांग की है कि दो से ज्यादा दुकानों के स्वामियों को क्षेत्रफल के अनुसार एक ही दुकान व शटर लगाकर दिया जाए। दुकान के बीच में कोई पिलर नहीं आना चाहिए, ताकि दुकान बड़ी हो जाए। उन्होंने बताया कि इस मसले पर निगम के अधिशासी अभियंता योगराज छिकारा ने मौखिक सहमति दे दी है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि यह मांग पूरी करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, मगर प्रार्थना पत्र देना होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक दुकान व शटर लगाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र निगम आयुक्त को देंगे।
वर्जन-
10-10 करके दुकानें बनाने की सहमति हो गई है। दुकान में दीवार बनाकर निर्माण किया जाएगा। इससे दुकानदारों का कारोबार चलता रहेगा और दुकानें भी बन जाएंगी। अधिशासी अभियंता से दो से ज्यादा दुकानों के स्वामियों को क्षेत्रफल के अनुसार एक ही दुकान बनाकर देने पर सहमति हो गई है। अब लिखित में निगम आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
- श्यामलाल सचदेवा, प्रधान हिसार रोड
दुकानदारों की समस्या को लेकर बात हुई थी। सहमति बनी है कि ठेकेदार एक साथ सभी दुकानें तोड़कर नहीं बनाएगा। 10-10 के समूह में दुकानें बनेंगी, वह भी जरूरत के हिसाब से वर्तमान दुकान में दीवार खड़ी करके। ऐसा होने से दुकानदारों का न व्यापार ठप होगा और न ही उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट पैदा होगा।
विज्ञापन

- राजेश लुंबा, जिलाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें