फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट संस्था के कॉलेजियम चुनाव का नामांकन आज से

Thu, 18 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
जाट शिक्षण संस्था के चुनाव को लेकर बैठक करते जाट समाज के लोग। स्राेत:स्वय
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था पिछले करीब आठ वर्षों से अटके संस्था के चुनावों ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनावी प्रक्रिया के तहत 19 जनवरी से सीआर पाॅलिटेक्निक संस्थान में कॉलेजियम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने नामांकन दाखिला प्रक्रिया को लेकर तैयारी कर ली है। नामांकन 15 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दालिख करने के लिए 3 से ज्यादा लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा।
विज्ञापन


संस्था के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. नवनीत अहलावत ने इस संबंध में वीरवार को सभी प्राचार्यों, कर्मियों व सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां शांतिपूर्वक चुनाव कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इसके बाद नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया गया। उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया के तहत 19 से 25 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। नामांकन स्थल छोटू राम पॉलिटेक्निक के खेल मैदान स्थित जिम्नेजियम हाल सुनिश्चित हुआ है। इसके अलावा नामांकन पत्र संबंधित सभी सूचनाएं संस्था की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट जेईएस रोहतक डॉट ओआरजी (www.jesrohtak.org) पर डाल दी गई हैं।

संस्था कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवार समेत केवल तीन ही लोग अंदर प्रवेश कर सकेंगे। इससे अधिक संख्या प्रतिबंधित है। इसमें उम्मीदवार, उसका प्रस्थापक व एक अन्य इसमें उसका वकील, परिवार का सदस्य या काेई नजदीकी हो सकता है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से चुनाव अधिकारी की टीम ने अनुरोध किया है कि वे भीड़ इकट्ठा न करें व समय पर अपना आवेदन जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें