फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 तक ठिठुरन से राहत नहीं, हवा में बदलाव से छाएगी धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शीत लहर के चलते ठंडक बनी हुई है। यह ठिठुरन अभी 5 जनवरी तक बनी रहेगी। हवा में 3 जनवरी से बदलाव आने से धुंध छाने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह कमी अभी बनी रहेगी। शीत लहर के कारण ठिठुरन अभी सताएगी। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। इसके बाद 3 जनवरी से हवा में बदलाव संभावित है। इसके चलते उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हवाएं चलेंगी। इससे 4 जनवरी को दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर धुंध छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे 5 से 7 जनवरी के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई व कहीं-कहीं गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें