फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सैनी को सीएम बनना नहीं पता रहे हुड्डा : सैनी

Fri, 12 Apr 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि एक किसान के बेटे नायब सिंह सैनी के रूप में सूबे का सीएम बनने को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तक पचा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

बेरी की जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री सैनी को डमी सीएम बताए जाने पर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ऐसी पार्टी बन चुकी है, जहां किसी कार्यकर्ता का कोई भविष्य नहीं हैं। कांग्रेस में किसी भी कार्यकर्ता की पहचान आज सिर्फ उसके नेता तक सीमित है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी पार्टी और प्रदेश की जनता के हितों की बात करते हैं और उनके लिए कार्य कर रहे हैं। यहां परिवारवाद और व्यक्ति विशेष के लिए कोई स्थान नहीं है जबकि हुड्डा बगैर किसी टिकट की घोषणा के अपने परिवार को उम्मीदवार घोषित किए हुए हैं। वह खुद पार्टी से ऊपर उठकर बयानबाजी करते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता हो या नेता, उन्हें संस्कारों की विरासत मिलती है। आज भाजपा कार्यकर्ता के मन में यह विश्वास है कि कभी भी उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को किसी भी पद के रूप में सम्मान दिया जा सकता है जबकि कांग्रेस में यह उम्मीद तक नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हुड्डा प्रदेश में बीसी समाज के सीएम को पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें