फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन उर्फ भंडर नहीं आया हाथ, पुलिस ने उसके साथी को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जेल से जमानत पर आकर फरार चल रहा नवीन उर्फ भंडर पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने उसके दूसरे साथी मनदीप उर्फ भोली निवासी खिड़वाली को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह का कहना है कि लगातार दबिश चल रही है। जल्द ही भंडर भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी रवि ने 21 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि वह ग्राम सचिव के तौर पर चरखी दादरी में तैनात है। 20 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर आया। उस समय गली में चार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर गाने चला रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो गांव का युवक नवीन उर्फ भंडर मौके पर आया और झगड़ा करने लगा। शोर सुनकर घर के अंदर से मां और भाई भी आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे मौके पर शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की थी। जांच के बाद गंगाना गांव के युवक आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी मनदीप को काबू किया है, जबकि नवीन उर्फ भंडर अभी फरार है। इसके बाद सांघी गांव के दुकानदार 22 वर्षीय विशाल व खिड़वाली में बैंक के बाहर लूट के मामले में नवीन का नाम आया था, लेकिन अभी तक आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी सदर कुलबीर सिंह ने कहा कि ग्राम सचिव के घर के बाहर फायरिंग मामले में गंगाना निवासी आशीष के बाद अब खिड़वाली गांव के युवक मनदीप उर्फ भोली को गिरफ्तार किया है, जबकि नवीन उर्फ भंडर अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें