फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मचारी संघ के प्रधान पद के प्रत्याशी संजय बिडलान पर हमला, घर पर पथराव

विज्ञापन
पथराव के बाद रोड पर जाम लगा रहे संजय बिडलान से बातचीत करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ की चौधर का चुनाव रविवार को मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। प्रधान पद के प्रत्याशी संजय बिडलान पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वह चुनाव प्रचार में जा रहे थे। इस दौरान बचाव करने आईं उनकी पत्नी और पुत्र को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाते हुए संजय बिडलान परिवार के साथ घर पहुंचे। आरोप है कि यहां भी हमलावरों ने उनके ऊपर पथराव किया। हमले में संजय का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बेटा और पत्नी भी घायल हो गईं। इस पर संजय समर्थकों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पाड़ा मोहल्ला के मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस पहुंच गई। उसने प्रदर्शनकारियों को आरोपी सतपाल टांक को गिरफ्तार करने की बात बताई तो वे शांत हुए। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, उसका पीजीआईएमएस में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

संघ की प्रधानी का चुनाव दो दिसंबर को होना है। 20 नवंबर से ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। संजय बिडलान 2013 से प्रधान का चुनाव जीतते आ रहे हैं। वे इस बार भी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। पाड़ा मोहल्ला निवासी संजय का आरोप है कि शनिवार की रात विरोधी पक्ष की तरफ से एक दबंग ने घर पर आकर चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए धमकी दे गया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने बताया वह सुबह करीब 9 बजे चुनाव प्रचार के लिए घर से निकले थे। वह गली में खड़ी अपनी गाड़ी के पास जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में मोहल्ले के ही सतपाल टांक ने उन्हें रोककर गाली देनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान शोर सुनकर उनकी पत्नी मोनिका व बेटा तनिष्क बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस पर शंभू, सचिन टांक, पारी, नीकू, सोनिया, मुकुल ने एकजुट होकर उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने तीनों की जमकर पिटाई की। इसमें पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जान बचाकर घर भागे तीनों
संजय बिडलान ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें और उनकी पत्नी, बेटे को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वे किसी तरीके से जान बचाते हुए घर पहुंचे। इस दौरान हमलावरों ने उनके घर पर भी पथराव किया। पथराव में घर को भी काफी नुकसान हुआ है।
ट्रॉमा सेंटर में हो रहा घायल पुत्र का उपचार
लहूलुहान पुत्र को उपचार के लिए पीजीआईएमएस के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। इससे पहले भी उन्हें धमकी मिल चुकी है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
‘विवाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं’
पीजीआईएमएस के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद घायल शंकर और उनकी पत्नी अंजू ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 नवंबर की है। वह बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। रास्ते में विवाद हो रहा था तो उन्होंने बीचबचाव किया। इस दौरान किसी ने सिर में कोई चीज से वार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े थे। उन्होंने बताया कि वह नगर निगम में सफाई दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव और विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कोई भी कर्मी कहीं भी वोट डाले, ये वोटर का अधिकार है।
प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच में झगड़ा हुआ है। संजय बिडलान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले के आरोपी सतपाल टांक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाड़ा मोहल्ला में जाम नहीं लगाया था बल्कि समर्थक सड़क पर थे। दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत आएगी तो केस लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-देवेंद्र, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें