फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चिकित्सक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नारनौल के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। घटना की सूचना के बाद नारनौल सदर थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा अटेली निवासी समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के चाचा डॉक्टर अशोक कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर बाछोद स्थित पेट्रोल पंप से अटेली की ओर आ रहे थे कि सामने से आ रही बाइक के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल डॉ. अशोक शर्मा को परिजन बहरोड स्थित कैलाश अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको नारनौल सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, जिनमें एक का नाम अनिल शर्मा निवासी गांव कठुवास बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें