फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम 50 से 100 मीटर की दूरी पर लगाएगा ट्विनबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर 50 से 100 मीटर की दूरी पर ट्विनबिन (जुड़वा कूड़ादान) रखने का फैसला लिया है। इसके स्थान चिह्नित करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं, जो सोमवार को अपनी रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन

नगर निगम भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजार किला रोड, पालिका बाजार, रेलवे रोड, माता दरवाजा, डी-पार्क, मेडिकल मोड़, शिवाजी कॉलोनी मार्केट, छोटूराम चौक, न्यू बस स्टैंड एरिया, सेक्टरों की प्रमुख मार्केट और सार्वजनिक स्थान जैसे पार्कों, प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए ट्विनबिन रखवाएगा। तय किया गया है कि 50 से 100 मीटर की दूरी पर ट्विनबिन होंगे तो लोग उसमें ही कूड़ा डालेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर चिह्नित स्थानों पर ट्विनबिन रखवा दिए जाएंगे। फिलहाल 100 ट्विनबिन लगवाए जाएंगे। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उदयभान ने बताया कि ट्विनबिन लगवाने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है, जो सोमवार को आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें