फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सांसद नायब सैनी ने संभाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, धनखड़ ने दी नसीहत, कही बड़ी बात...

Mon, 30 Oct 2023 03:20 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सांसद नायब सैनी को पगड़ी पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी के सियासी सफर पर नजर डाले तो सैनी 1996 से 2000 तक प्रदेश संगठन महामंत्री के सहयोगी रहे। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि साल 2024 भाजपा के लिए बेहद अहम है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि आठ नगर निगम के चुनाव भी होंगे। कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें। मुख्यमंत्री सोमवार को पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित तीन निगम के चुनाव बाकी है, जबकि रोहतक, हिसार, पानीपत, करनाल समेत पांच निगमों का कार्यकाल 24 दिसंबर 2023 को पूरा हो रहा है। ऐसे में कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें। निगमों के चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले या साथ भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में से राजस्थान, मध्यप्रदेश व छतीसगढ़ में जीत हासिल करेगी, जबकि तेलंगाना व मिजोरम की स्थिति है, मुझे जानकारी नहीं है।

इससे पहले उन्होंने नायब सैनी को पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। सैनी ने भी सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बोले, मैंने इसी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व ओमप्रकाश धनखड़ के साथ पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने ही कंप्यूटर चलाना सिखाया। उनके आशीर्वाद से ही भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


वहीं, ओमप्रकाश धनखड़ ने नायब सैनी को चेताया कि उन कार्यकर्ताओं का भरोसा मत तोड़ना, जो दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। साथ ही चाटूकारों से बचकर रहना, जो सत्ता के नजदीक आने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, लोकसभा सांसद रमेश कौशिक, डाक्टर अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल के अलावा पार्टी के जिला स्तर के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

यह रहा है नायब सैनी का सफर
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी के सियासी सफर पर नजर डाले तो सैनी 1996 से 2000 तक प्रदेश  संगठन महामंत्री के सहयोगी रहे। 2002 में अम्बाला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। 2005 में अम्बाला में ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने। इसके बाद 2012 में भाजपा के अम्बाला में जिला अध्यक्ष बनाए गए। फिर 2014 में नारायणगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने। वहीं 2016 में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए। 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। अब उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें