फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सीएम मनोहर लाल का दौरा: नवीन जयहिंद के बाग पर पहुंची पुलिस, लवलीन टुटेजा को किया नजरबंद

Mon, 30 Oct 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में किसी तरह की अड़चन न हो, इसको लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। यही वजह रही कि सोमवार सुबह ही पुलिस टीम में नवीन जयहिंद के सेक्टर 6 स्थित बाग और डीएलएफ स्थित लवलीन टुटेजा के निवास पर जा पहुंची।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद का बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में भाजपा प्रान्त कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलसुबह ही सक्रिय हो उठी। इसके चलते शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हो गए। यही नहीं, सीएम के आने से पहले ही पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता लवलीन टुटेजा व नवीन जयहिंद को उनके निवास पर नजरबंद कर लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सुरक्षा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में किसी तरह की अड़चन न हो, इसको लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। यही वजह रही कि सोमवार सुबह ही पुलिस टीम में नवीन जयहिंद के सेक्टर 6 स्थित बाग और डीएलएफ स्थित लवलीन टुटेजा के निवास पर जा पहुंची। इन दोनों के वहां से निकलने से पहले ही पुलिस ने इलाका चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने इन्हें नजबंद करते हुए अपनी निगरानी में रखा है। 

आप नेता लवलीन टुटेजा ने खुद को नजरबंद किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह तानाशाही रवैया है। यह अभिव्यक्ति की आजादी का उलंघन है। इधर, बाग में पुलिस पहुंचने को लेकर नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में डर साफ दिखाई दे रहा है। हमने सरकार से एसवाईएल का पानी मांगा है। इसीलिए पुलिस ने घर पर हमें नजरबंद कर लिया। एसवाईएल मामले में एक नवंबर से धर्म युद्ध शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


लवलीन टुटेजा का कहना है कि कोर्ट में उनकी सुनवाई है। नगर निगम से जुड़े एक मामले में उन पर केस दर्ज है। इस केस में आज फैसला होने की उम्मीद है। जबकि पुलिस कोर्ट में जाने से रोक रही है। लेकिन आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ आए और लवलीन टुटेजा के कोर्ट जाने के आग्रह के चलते उन्हें अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें