फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने झाड़ू-पोछा न करने पर नाबालिग बेटों को पीटा, शिक्षक पिता ने कराया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एक कालोनी में दो नाबालिग बेटों ने घर का झाड़ू-पोछा कर बर्तन साफ नहीं किए तो आरोप है कि मां ने पीटा। बच्चों ने बचने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया और पिता को फोन करके सूचना दी। पिता ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता के सामने बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद शिक्षक पिता की शिकायत पर आरोपी मां, नाना व नानी के खिलाफ जुनाइल जस्टिस एक्ट व आईपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बच्चों के पिता ने दी शिकायत में बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा 11 तो दूसरा 13 साल का है। नौ दिन पहले उसे अपनी रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने जाना था। उसके सामने ही पत्नी दोनों बच्चों को धमकाने लगी। वह पत्नी को बच्चों को तंग न करने की बात कहकर चला गया। शाम चार बजे बेटे का फोन आया। बोला, उसके नाना-नानी आए हुए हैं। मां, नाना व नानी ने दोनों को पीटा और बोले तेरे पिता को भी जान से मार देंगे। डर के मारे दोनों बच्चे कमरे के अंदर चले गए और कुंडी बंद कर ली। उसने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। वह घर पहुंचा तो पुलिस आ चुकी थी। पुलिस के सामने बच्चों की मां व नानी ने दोनों बेटों को पीटने की बात मानी। इसके बाद दोनों को वह सरकारी अस्पताल में ले गया, जहां मेडिकल कराया।
.........
रास्ते में बेटा बोला, मां करवाती है घर का काम, मना करने पर पीटा
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके बेटे ने अस्पताल से घर आते समय उसे बताया कि उसकी मां दोनों से घर का काम करवाती है। घर का सरा झाड़ू व पोछा करवाने के साथ बर्तन साफ भी करवाती है। मना करने पर मारती है। अब तक भय के मारे पिता को नहीं बताया। उसने मां व नानी की बात सुनी। इन तीनों के बाद आराम से वेतन खाएंगे। यह सुनकर वह रिश्तेदारी में चला गया। उसे व उसके बच्चों को खतरा बना हुआ है। उसके पास रिकॉर्डिंग है, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंप देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें