फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर साढ़े 16 लाख की हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मंडल आयुक्त कार्यालय के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर साढ़े 16 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। कार्यालय की सहायक सुरेखा ने तत्कालीन क्लर्क नरेश कुमार के खिलाफ आर्य नगर थाने में हेराफेरी करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंडल आयुक्त कार्यालय की सहायक सुरेखा ने दी शिकायत में बताया कि कार्यालय के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। इसके बाद मामले की जांच डीसी रोहतक के माध्यम से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व लेखा अधिकारी से करवाई गई। जांच में 16 लाख 62 हजार 720 रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें