फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meham Municipal Election Results: चेयरपर्सन की कुर्सी पर भारती पंवार का कब्जा, पार्षद पदों के लिए रही कांटे की टक्कर

Wed, 22 Jun 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

भारती पंवार की फतेह हुई तो अमरजीत कौर दूसरे, क्रांति तीसरे व मीना चौथे स्थान पर रही। आप जीती नहीं पर हार का कारण जरूर बनी। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को मात्र 757 वोट मिले। पार्षद पद की बात करें तो मोनिका सबसे ज्यादा तो कमल ढ़ाका सबसे कम वोटों से जीतीं। 
विज्ञापन
जीत के बाद जनता का धन्यवाद करतीं भारती पंवार। साथ में हैं उनके पति योगेश पंवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले की महम नगर पालिका के हुए चुनाव में भाजपा-जजपा समर्थित चेयरपर्सन उम्मीदवार पूर्व नपा प्रधान फतेह सिंह पंवार की बहू भारती पंवार विजयी रहीं। त्रिकोणीय मुकाबले में भारती को पूर्व नपा प्रधान जगबीर बहमनी के छोटे भाई की पत्नी अमरजीत कौर ने कांटे की टक्कर दी।

विज्ञापन


हालांकि मतगणना शुरू होने के साथ ही भारती पहले राउंड से बढ़त बनाईं और आखिरी तक लीड बरकरार रही। भारती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरजीत कौर को 278 मतों से पराजित किया। जबकि विधायक बलराज कुंडू समर्थित उम्मीदवार क्रांति पूनिया तीसरे स्थान पर रहीं।
 
अगर बात राउंड वाइज की जाए तो पहले राउंड में भारती पंवार को 1508 वोट मिले, जबकि अमरजीत कौर को 888 वोट मिले। पहले राउंड में ही भारती से आधे से थोड़ा अधिक वोट मिलने से ही अमरजीत कौर की हार की संभावनाएं बनने लगी थीं। दूसरे राउंड की मतगणना में भारती और अमरजीत कौर लगभग बराबर पर रहीं। भारती को 1497 वोट तो अमरजीत कौर को 1476 मत मिले।
विज्ञापन


तीसरे राउंड में भारती को 291 तो अमरजीत कौर को उससे अधिक 654 वोट मिले। तीन राउंड की मतगणना के बाद भारती को कुल 3296 मत मिले तो उनकी प्रतिद्वंद्वी अमरजीत कौर को 3018 मत मिले। इस प्रकार भारती पंवार 378 मतों से विजयी रहीं। तीसरे स्थान पर रहीं विधायक बलराज कुंडू समर्थित उम्मीदवार क्रांति पूनिया को 2179 मत मिले।

चौथे पायदान पर मीना वाल्मीकि को 1848 मत मिले। आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहीं रविना भले ही संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन पड़ोसी उम्मीदवार अमरजीत कौर की हार का कारण बनीं। रविना को 901 मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आशा चावरिया को सिर्फ 757 मत मिले।

निधि को 300 वोट मिले तो निर्दलीय प्रत्याशी कौशल्या ने अमरजीत कौर को समर्थन करने के बाद भी 158 मत पाए। इन वोटों का नुकसान भी अमरजीत कौर को हुआ। इनेलो की पूनम को 147 वोट मिले। चुनाव से ठीक पहले आम आदमी से निकलीं सीमा रानी को 138  मत मिले। 70 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। मीना वाल्मीकि की बेटी का नामांकन कवरिंग प्रत्याशी के रूप में दाखिल था उसे 66 वोट मिले। 

भाजपा-जजपा नेताओं की खिलीं बांछें 
चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बांछें खिल गई हैं। भाजपा-जजपा के संयुक्त उम्मीदवार के विजयी होने पर भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को 65 प्रतिशत वोट दिए हैं। दूसरे नंबर पर आने वाली अमरजीत कौर भी भाजपा की सम्मानित नेत्री हैं। उन्होंने हार कर भी जीत हासिल की है। चौथे नंबर पर आने वाली मीना वाल्मीकि भी भाजपा नेत्री हैं। उन्होंने भी सम्मानजनक मत हासिल किए हैं। इसी प्रकार उन्होंने निधि को भी भाजपा की बेटी बताते हुए कहा कि ये वोट भी भाजपा के ही हैं। जजपा नेता हरज्ञान ठेकेदार ने ईमानदारी की जीत बताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों की कायल है। 

शहर का विकास एवं भ्रष्टाचार खत्म करना ही प्राथमिकता : पंवार 
चेयरमैन पद का चुनाव जीतने के बाद भारती पंवार ने कहा कि यह जनता की जीत है। वह शहर का विकास करना चाहती हैं। जो पिछली योजना में नहीं हो पाया था अब उनको प्राथमिकता दी जाएगी। शहर में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी शहरवासी को नगर पालिका के कार्यों के लिए नहीं भटकना पडे़गा।  भारती पंवार के ससुर एवं पूर्व प्रधान फतेह सिंह पंवार का कहना है कि पहली योजना में उनको काम की जानकारी नहीं थी। बहू पढ़ी-लिखी होने और उनका अनुभव होने के कारण अब शहरवासियों के काम बिना देरी के करवाए जाएंगे। 

वार्ड वाइज विजेता पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी को मिली कांटे की टक्कर तो कोई बंट अंदर से जीत बना पार्षद
नगर पालिका महम के हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। मतों की गिनती के दौरान प्रत्याशियों की नजर मतगणना पर रही। इसमें किसी प्रत्याशी को कांटे की टक्कर मिली तो कोई कई वोटों से जीत गया। प्रत्याशियों के अलावा उनके समर्थकों की भी गिनती के दौरान सांसे अटकी रहीं। 

नगरपालिका के वार्ड एक से कमल ढ़ाका ने जीत दर्ज की है। वार्ड एक में पहले से कांटे की टक्कर देखी जा सकती थी। कमल ढ़ाका को 586 तो उनके प्रतिद्वंद्वी महेश भारद्वाज को 574 मत मिले। कमल को 12 वोटों से विजयी घोषित किया गया। 9 लोगों ने नोटा दबाया तो एक वोट अन्य को मिला। 

वार्ड 2
मोनू जांगड़ा विजयी रहे। उन्हें 500 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दलबीर सिंह को 286, मुनीष भारद्वाज को 259 व नवीन कुमार को 45 वोट मिले। 13 लोगों ने नोटा दबाया। मोनू जांगड़ा को 214 मतों से विजयी घोषित किया गया। 

वार्ड तीन
रेणु पत्नी मान सिंह 441 मत लेकर विजयी रही। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनु को 202 व निशा को 60 मत मिले। यहां पर भी 6 लोगों ने किसी में विश्वास नहीं दिखाते हुए नोटा दबाया। रेणु 239 मतों से विजयी रहीं। 

वार्ड 4
मोनिका ने 613 मत प्राप्त करके जीत दर्ज की। जबकि सोनिया पत्नी संदीप कुमार को 140 वोट मिले। अनीता को नोटा के 8 वोट से कम चार वोट मिले। मोनिका 473 सर्वाधिक मतों से विजेता घोषित की गईं। 

वार्ड 5
अनिल चावरिया ने 256 मत लेकर जीत की हैट्रिक बनाई। जबकि राकेश चावरिया 228 व नोटा को 19 ने चुना। अनिल चावरिया 28 मत से जीते।
वार्ड 6
शैंकी गिरधर 518 मत लेकर दोबारा पार्षद बने। राजेश कुमार उर्फ राजू धींगड़ा ने 247 मत मिले। शैंकी गिरधर 263 मतों से विजयी रहे। 

वार्ड 7 
बसंत लाल गिरधर भी 666 मत लेकर पार्षद बनने में कामयाब रहे। इससे पहले इनकी पत्नी सरोज गिरधर इसी वार्ड से पार्षद थीं। इनके प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र गिरौत्रा को 403 मत मिले। बसंत लाल गिरधर को 263 मतों से विजेता घोषित किया गया। 

वार्ड 8
विनोद कुमार को 389 मत मिले। जबकि संदेश ने 331, सरिता ने 88 तथा रामफल ने 74 मत लिए। विनोद 58 मतों से विजयी घोषित किए गए। 

वार्ड 9 
कौशल्या दहिया 341 मत लेकर विजयी रहीं। उनके मुकाबले मुकेश कुमार को 303 व बबली को 235 मत मिले। कौशल्या ने 38 मतों से जीत दर्ज की। 

वार्ड 10
ईश्वर सिंह 382 मत लेकर जीते। जबकि अजीत ने 368 व किरण ने 44 तथा रोशन ने 17 मत प्राप्त किए। ईश्वर मात्र 14 मतों से जीते। 

वार्ड 11
चंचल चाबा पत्नी विजय चाबा 569 मत लेकर पार्षद बनीं। मोनू कुमार 338 मत प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहे। चंचल ने 231 वोटों से जीत दर्ज की। 

वार्ड 12
बजरंग लाल गोयल  559 मत लेकर पार्षद बने। जबकि मोनू मल्होत्रा 354 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। बजरंग लाल गोयल को 205 से विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन

वार्ड वाइज विजेता पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वार्ड 13
रेणु रानी 351 मत लेकर पार्षद चुनी गईं। सुदेश रानी को 217 मत प्राप्त हुए। मानसी शर्मा ने 201 व अनिता रानी ने 49 मत मिले। रेणु रानी ने 134 से जीत दर्ज की। 

वार्ड 14
विकास को 426 मत लेकर जीत हासिल की, जबकि उनके मुकाबले में सतपाल सिंह को 322 मत मिले। विकास 104 से विजयी रहे। 

वार्ड 15
सुमन शर्मा 492 मत लेकर पार्षद बनीं। जबकि कोमल को 305 मत मिले। सुमन ने 187 मतों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें