फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: इस्माईला में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या; पैदल आए थे हमलावर, सुबह चार बजे की घटना

Wed, 31 Jan 2024 10:46 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में उस वक्त सनसनी फैली गई जब एक मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक आशीष ने बेरी रोड पर मेडिकल स्टोर खोल रखा है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सांपला खंड के गांव इस्माईला में बुधवार तड़के चार बजे दरवाजा खुलवाकर मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली दिल के पास मारी गई। 26 वर्षीय आशीष को परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। सांपला थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन


सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि इस्माइला गांव में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गांव के युवक आशीष ने बेरी रोड पर मेडिकल स्टोर खोल रखा है। सुबह चार बजे अचानक बाहर से आवाज आई। किसी ने कहा कि आशीष है क्या। आशीष बाहर आया और दरवाजा खोला।

बाहर खड़े युवकों ने उसकी छाती में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर मौके से फरार से पैदल ही फरार हो गए। क्योंकि किसी तरह के वाहन की आवाज नहीं आई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आए और आशीष को संभाला। तत्काल उसे खेड़ी साध के पास निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना एफएसएल टीम को दी। डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घर के अंदर खून बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन


18 नवंबर को हुआ था गांव में झगड़ा, थाना प्रभारी बोले हत्या की दूसरी वजह 
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मृतक आशीष ने सांपला थाने में गली के विवाद को लेकर 18 नवंबर 2023 को पड़ोसियों के खिलाफ झगड़े की शिकायत दी थी। थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह का कहना है कि उस केस की जांच पूरी हो चुकी है। हत्याकांड की दूसरी वजह सामने आ रही हैं। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें