फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में तीसरी वारदात : अब नामदेव चौक के बाइक सवार को मारपीट कर लूटा

Wed, 31 Jan 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आम राहगीरों पर अचानक हमला करके लूटपाट करने की पांच दिन में तीसरी वारदात हुई है। सोमवार शाम करीब सात बजे समधा चौक व नामदेव चौक के बीच लघुशंका के लिए रुके बाइक पर दो युवकों ने हमला बोल दिया। मारपीट करके मोबाइल फोन व साढ़े 6 हजार रुपये की नकदी ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 25 व 28 जनवरी को शहर थाना एरिया में इसी अंदाज में मारपीट कर लूटने की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी त्रिभुवन ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से यूपी स्थित आजमगढ़ जिले के गांव किसीदपुर का रहने वाला है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर भिवानी चुंगी से घर लौट रहा था। जब समधा चौक से नामदेव चौक की तरफ जा रहा था तो रास्ते में लघुशंका के चलते बाइक रोक दी। तभी पीछे से दो युवक आए और उसे दबोच लिया। मारपीट करके आरोपियों ने जेब से मोबाइल फोन व 6500 रुपये की नकदी निकाल ली। साथ ही चाकू दिखाकर उसकी बाइक की चॉबी निकाल कर अपनी बाइक पर समधा चौक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें