फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृशक्ति उद्यमिता योजना महिलाओं के लिए लाभकारी : डीसी

Thu, 24 Oct 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मातृशक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बैंकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 40 केसों का लक्ष्य रखा गया है, यह योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। योजना का लाभ हरियाणा की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा और जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम होगी। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि सरकार की ओर से महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक पात्र महिलाएं कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, नजदीक पुराना बस स्टैंड, कोठी नंबर 612 झज्जर में संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें